Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर निकाली भड़ास

एक इंटरव्यू में उन्होंने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी पर अपनी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। अन्नू कपूर ने कहा कि ओम पुरी जितने बड़े कलाकार थे, निजी जीवन में उतने ही जटिल इंसान भी थे।

24 Apr 2026

अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर निकाली भड़ास

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद भावुक खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी पर अपनी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। अन्नू कपूर ने कहा कि ओम पुरी जितने बड़े कलाकार थे, निजी जीवन में उतने ही जटिल इंसान भी थे। उन्होंने कहा कि एक भाई होने के नाते वह अपनी बहन के साथ हुए विश्वासघात को आज तक नहीं भूल पाए हैं।

अन्नू कपूर ने बताया कि सीमा कपूर और ओम पुरी का रिश्ता कई वर्षों की दोस्ती के बाद शादी तक पहुंचा था, लेकिन यह विवाह ज्यादा समय तक नहीं चल सका। उनके अनुसार शादी के कुछ ही महीनों बाद सीमा को ओम पुरी के किसी दूसरी महिला से संबंधों के बारे में पता चला, जिससे उनका रिश्ता टूट गया। अन्नू ने कहा कि जब ओम पुरी जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब भी उनकी बहन ने उनका साथ दिया, लेकिन यह बात उन्हें भीतर तक तकलीफ देती रही कि जिसने उनकी बहन को दर्द दिया, उसी का सहारा भी उनकी बहन बनीं।

अन्नू कपूर ने यह भी कहा कि उनके मन में आज किसी के लिए नफरत नहीं है, लेकिन बहन के संघर्षों की कसक अब भी बाकी है। उन्होंने कहा कि समय बीत जाने के बावजूद एक भाई का दर्द खत्म नहीं होता। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह ओम पुरी के परिवार, उनके बेटे और पूर्व पत्नी के लिए हमेशा अच्छी कामना करते हैं। अन्नू कपूर के इस बयान ने एक बार फिर फिल्म जगत की उस निजी कहानी को सामने ला दिया है, जो लंबे समय तक परदे के पीछे छिपी रही।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अन्नू कपूर ने ओम पुरी पर निकाली भड़ास
एक इंटरव्यू में उन्होंने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी पर अपनी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। अन्नू कपूर ने कहा कि ओम पुरी जितने बड़े कलाकार थे, न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News