Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

झारखंड के सारंडा जंगल में फिर मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबल सारंडा के दुर्गम और घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और महिला नक्सली को मार गिराया।

23 Jan 2026

झारखंड के सारंडा जंगल में फिर मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह फिर मुठभेड़ हुई। किरीबुरू थाना क्षेत्र के बीहड़ कुमड़ी और हिंजोदिरी गांव के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। इससे पहले पिछले दो दिनों में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मारी गई नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबल सारंडा के दुर्गम और घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और महिला नक्सली को मार गिराया।

इससे पहले गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे इसी इलाके में हुई भीषण मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए थे। इनमें 2.35 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल और अनमोल समेत पांच महिला माओवादी शामिल थे। इस बड़े ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर और ड्रोन कैमरों की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी और रणनीतिक कार्रवाई की।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार की कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त बल अलर्ट पर रखे गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

उन्होंने बताया कि लगातार जारी मुठभेड़ों के चलते सारंडा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड की पुलिस महानिदेशक का प्रस्तावित चाईबासा दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि गुरुवार से शुरू हुए यह मुठभेड़ का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और नक्सलियों की मौजूदगी के बाद ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि इलाके को पूरी तरह नक्सल मुक्त करने तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड के सारंडा जंगल में फिर मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर,स
पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबल सारंडा के दुर्गम और घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News