Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अनूप जलोटा ने एआर रहमान के बयान पर दी प्रतिक्रिया

जलोटा ने एक वीडियो संदेश के जरिए रहमान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें दोबारा हिंदू धर्म अपनाने पर विचार करना चाहिए।

21 Jan 2026

अनूप जलोटा ने एआर रहमान के बयान पर दी प्रतिक्रिया

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान पर सिंगर अनूप जलोटा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह रहमान के इस आकलन से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। जलोटा ने एक वीडियो संदेश के जरिए रहमान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें दोबारा हिंदू धर्म अपनाने पर विचार करना चाहिए।

अनूप जलोटा ने कहा कि संगीतकार एआर रहमान पहले हिंदू थे। बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और खूब काम किया, नाम कमाया और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। अगर उन्हें लगता है कि हमारे देश में मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है, तो वे दोबारा हिंदू होने की कोशिश करें। उन्होंने आगे कहा, "रहमान को यह विश्वास होना चाहिए कि कन्वर्ट होने के बाद उन्हें फिल्में मिलती हैं या नहीं। अगर ऐसा है, तो उन्हें खुद ही इसका जवाब मिल जाएगा।"

एआर रहमान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले आठ वर्षों में सत्ता में बदलाव के बाद फैसले ऐसे लोग ले रहे हैं, जो क्रिएटिव नहीं हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया था कि कहीं न कहीं यह मामला सांप्रदायिक भी हो सकता है। रहमान ने बताया था कि उन्हें पहले किसी प्रोजेक्ट के लिए बुक किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह पांच अन्य संगीतकारों को काम दे दिया गया। रहमान के इस बयान के बाद फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनूप जलोटा ने एआर रहमान के बयान पर दी प्रतिक्रिया
जलोटा ने एक वीडियो संदेश के जरिए रहमान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें दोबारा हिंदू धर्म अपनाने पर विचार करना चाहिए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News