Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अनुपम खेर ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर अपने फैंस को किया सतर्क

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, "मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे संदेश भेजकर बताया कि इंस्टाग्राम पर 'AnupamPKher30' नाम से एक अकाउंट बनाया गया है। उसमें मेरी तस्वीरें और वीडियो हैं और वह लोगों को फॉलो रिक्वेस्ट भेज रहा है। मेरा ऐसा कोई अकाउंट नहीं है।"

12 Feb 2026

अनुपम खेर ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर अपने फैंस को किया सतर्क

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से बनाए गए एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर प्रशंसकों को चेतावनी दी है। अभिनेता ने एक वीडियो साझा कर स्पष्ट किया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई नया अकाउंट नहीं बनाया है। हाल ही में 'AnupamPKher30' नाम से एक प्रोफाइल सामने आया, जिसमें उनकी प्रोफाइल फोटो और वीडियो का इस्तेमाल किया गया था। यह अकाउंट उनके दोस्तों और फैंस को फॉलो रिक्वेस्ट भेज रहा था, जिसके बाद अभिनेता को सफाई देनी पड़ी।

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, "मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे संदेश भेजकर बताया कि इंस्टाग्राम पर 'AnupamPKher30' नाम से एक अकाउंट बनाया गया है। उसमें मेरी तस्वीरें और वीडियो हैं और वह लोगों को फॉलो रिक्वेस्ट भेज रहा है। मेरा ऐसा कोई अकाउंट नहीं है।" उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी अकाउंट को इग्नोर करें और सतर्क रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कुछ करीबी दोस्तों ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने दूसरा अकाउंट खोला है, जिस पर उन्होंने साफ किया कि यह पूरी तरह फर्जी है।

वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा, "इग्नोर: मेरा केवल यही इंस्टाग्राम अकाउंट है। कृपया मेरे नाम से किसी अन्य अकाउंट को फॉलो करने के अनुरोध को अनदेखा करें। जय हो!"

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अनुपम खेर जल्द ही अपनी चर्चित फिल्म 'खोसला का घोंसला' के सीक्वल में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, बोमन ईरानी और परवीन डबास भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में दिल्ली में अपने अभिनय संस्थान 'एक्टर प्रिपेयर्स' की नई शाखा शुरू करने की घोषणा भी की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनुपम खेर ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर अपने फैंस को क
वीडियो में अनुपम खेर ने कहा, "मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे संदेश भेजकर बताया कि इंस्टाग्राम पर 'AnupamPKher30' नाम से एक अकाउंट बनाया गया है। उसमें मेरी तस्वीरें और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News