Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अनुपम खेर ने फिल्म विजय 69 से अपनी माँ दुलारी को दिया ट्रिब्यूट

खेर बताते हैं, "विजय 69 मेरी माँ दुलारी को मेरा ट्रिब्यूट है। उनके जीवन के प्रति जोश और हर दिन को खुलकर जीने का जुनून मुझे आज भी प्रेरित करता है। आज जो कुछ भी हूँ, वह उन्हीं की वजह से हूँ। मेरे अंदर का कभी हार न मानने वाला जज़्बा उनकी ही देन है। उन्होंने मुझे सिखाया कि चाहे जो भी हो, कभी पीछे मत हटो।"

30 Oct 2024

अनुपम खेर ने फिल्म विजय 69 से अपनी माँ दुलारी को दिया ट्रिब्यूट

नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म एंटरटेनमेंट की 'विजय 69' का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अपने बहुमुखी अभिनय के लिए प्रसिद्ध अनुपम खेर ने बताया कि उनका नया प्रोजेक्ट 'विजय 69 उनके लिए बहुत खास है, जो उनकी माँ दुलारी को समर्पित है। यह फिल्म एक 69 वर्षीय व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है जो जीवन में असंभव को संभव बनाने की चाह रखता है।

खेर बताते हैं, "विजय 69 मेरी माँ दुलारी को मेरा ट्रिब्यूट है। उनके जीवन के प्रति जोश और हर दिन को खुलकर जीने का जुनून मुझे आज भी प्रेरित करता है। आज जो कुछ भी हूँ, वह उन्हीं की वजह से हूँ। मेरे अंदर का कभी हार न मानने वाला जज़्बा उनकी ही देन है। उन्होंने मुझे सिखाया कि चाहे जो भी हो, कभी पीछे मत हटो।"

वह आगे कहते हैं, "स्क्रिप्ट पढ़ते ही मुझे अपनी माँ का ख्याल आया और मैं इस फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक था। हर दिन सेट पर मैंने उनकी सीख का अनुसरण किया—कभी हार मत मानो, खुद पर भरोसा रखो, और हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहो। यह फिल्म मेरी माँ और उनके जैसे तमाम अनदेखे नायकों को समर्पित है, जो रोज अपने संघर्षों से लड़ते हैं। मेरी सबसे बड़ी गुरु वही रही हैं, और मेरी सफलता उन्हीं की देन है।"

'विजय 69' का प्रीमियर 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा और इसमें अनुपम खेर ने अपनी माँ के प्रति अपने प्यार और सम्मान को परदे पर उतारा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनुपम खेर ने फिल्म विजय 69 से अपनी माँ दुलारी को दिया ट्रिब्
खेर बताते हैं, "विजय 69 मेरी माँ दुलारी को मेरा ट्रिब्यूट है। उनके जीवन के प्रति जोश और हर दिन को खुलकर जीने का जुनून मुझे आज भी प्रेरित करता है। आज जो कुछ भी ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News