Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अनुपम खेर अपनी 544वीं फिल्म में प्रभास के साथ आएंगे नजर

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रभास और फिल्म के निर्माताओं के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी 544वीं फिल्म की घोषणा की है।

13 Feb 2025

अनुपम खेर अपनी 544वीं फिल्म में प्रभास के साथ आएंगे नजर

अभिनेता अनुपम खेर अभी हाल में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण की भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय का दर्शकों ने खूब सराहा। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। अब, अनुपम खेर ने अपनी 544वीं फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें वह सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह दोनों का पहला सहयोग है और इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रभास और फिल्म के निर्माताओं के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी 544वीं फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगे। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट में अनुपम ने लिखा, "भारतीय सिनेमा के एकमात्र बाहुबली प्रभास के साथ अपनी 544वीं फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी है। कमाल की कहानी है और क्या चाहिए जीवन में दोस्तों। जय हो।" इस पोस्ट में उन्होंने इस आगामी फिल्म का नाम अभी गुप्त रखा गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनुपम खेर अपनी 544वीं फिल्म में प्रभास के साथ आएंगे नजर
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रभास और फिल्म के निर्माताओं के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी 544वीं फिल्म की घोषणा की है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News