Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

नियुक्ति भ्रष्टाचार प्रकरण से हुई बंगाल की बदनामी : शुभेंदु अधिकारी

सियालदह के रोजगार मेले से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की जमकर सराहना की

23 May 2026

नियुक्ति भ्रष्टाचार प्रकरण से हुई बंगाल की बदनामी : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के बहुचर्चित नियुक्ति घोटाले को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। शनिवार को सियालदह में सरकारी पहल पर आयोजित रोजगार मेले में पहुंच कर मुख्यमंत्री ने कहा, “नियुक्ति भ्रष्टाचार के कारण हमारे राज्य की काफी बदनामी हुई है। पश्चिम बंगाल से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सब कुछ नष्ट हो गया। पश्चिम बंगाल को इस खराब छवि से बाहर निकालना होगा।”
इस दिन नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा, “विधानसभा के अगले सत्र में नियुक्ति को लेकर नया कानून लाया जाएगा। नई पीढ़ी के सपनों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है।”
मुख्यमंत्री ने राज्य में परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “राज्य के परीक्षा केंद्र भी दूषित हो चुके हैं। इसी कारण रेलवे की परीक्षाएं पश्चिम बंगाल में आयोजित नहीं की जा रही थीं।”
सियालदह के रोजगार मेले से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की जमकर सराहना की। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “प्रधानमंत्री पारदर्शिता के साथ मेधावी युवाओं को नौकरी के अवसर दे रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी निभाने की भावना की हर जगह प्रशंसा हो रही है।”
इसके अलावा उन्होंने ओएमआर भ्रष्टाचार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “ओएमआर के साथ कार्बन कॉपी जमा कराना गलत प्रथा है। प्रत्येक परीक्षार्थी को ओएमआर की कार्बन कॉपी दी जानी चाहिए। हम चाहते हैं कि मौखिक अंकों का महत्व कुछ कम किया जाए और राज्य में पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हों।”इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नियुक्ति भ्रष्टाचार प्रकरण से हुई बंगाल की बदनामी : शुभेंदु
सियालदह के रोजगार मेले से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की जमकर सराहना की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News