Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नहाय खाय को लेकर लौकी का बाजार गर्म, 80 से सवा सौ रूपये प्रति लौकी की हुई बिक्री

नहाय खाय को लेकर लौकी का बाजार गर्म, 80 से सवा सौ रूपये प्रति लौकी की हुई बिक्री

25 Oct 2025

नहाय खाय को लेकर लौकी का बाजार गर्म, 80 से सवा सौ रूपये प्रति लौकी की हुई बिक्री

लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू होता है। चार दिनों के अनुष्ठान में पहले दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धि के तहत छठव्रती के द्वारा प्रसाद के रूप में सात्विक भोजन एकबार किया जाता है,जिसमें अरवा खाना खाने का प्रचलन है और नहाय खाय में लौकी की सब्जी खाई जाती है।

 

नहाय खाय के दिन लौकी की विशेष मांग को लेकर बाजार में लौकी की कीमत 80 से 125 रूपये प्रति पीस के हिसाब से बिकी। लौकी की खरीददारी करने के लिए सुबह से ही बाजार में काफी चहल पहल दिखी गई।प्रति पीस के हिसाब से बिकने वाली लौकी कई स्थानों पर काटकर किलो में बिक्री होते हुए भी देखा गया। बढ़ी कीमत के बावजूद छठव्रतियों ने लौकी की खरीददारी की।

 

फैंसी मार्केट में लौकी के साथ अन्य सब्जी की बिक्री कर रही रेशमा देवी ने बताया कि मंडी से ही लौकी को ऊंची कीमत पर खरीददारी की गई। जिसके कारण थोड़ा सा मुनाफा लेकर उसकी बिक्री की जा रही है। अन्य दिनों में यही लौकी 30 से 50 रूपये तक बेचते हैं। वहीं खरीददार रमेश राम ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है और आज नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत है।

 

सात्विक भोजन के तहत अरवा चावल का भात,चने का दाल और लौकी को सब्जी ,बचका आदि स्नान कर खाकर शारीरिक और मानसिक रूप से शुद्ध होने को लेकर छठ के लिए व्रती अपने को तैयार करते हैं।ऐसे में कीमत कुछ भी खरीददारी तो करनी ही है।प्रसाद के रूप में भोजन को बिल्कुल सात्विक तरीके से सेंधा नमक में तैयार किया जा

ता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नहाय खाय को लेकर लौकी का बाजार गर्म
नहाय खाय को लेकर लौकी का बाजार गर्म, 80 से सवा सौ रूपये प्रति लौकी की हुई बिक्री





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News