Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके साथ ही 38 वर्षीय खिलाड़ी के 17 साल लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप और दो कोपा अमेरिका खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

24 Jul 2026

अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके साथ ही 38 वर्षीय खिलाड़ी के 17 साल लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। इस दौरान उन्होंने अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप और दो कोपा अमेरिका खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

ओटामेंडी ने अर्जेंटीना के लिए 139 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और चार फीफा विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व किया। वह हाल ही में अमेरिका में आयोजित फीफा विश्व कप 2026 में उपविजेता रही अर्जेंटीना टीम का भी हिस्सा थे। फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों अतिरिक्त समय में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

संन्यास की घोषणा करते हुए ओटामेंडी ने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "आज मुझे अपने करियर के सबसे कठिन शब्द लिखने पड़ रहे हैं। किस्मत ने ऐसा लिखा कि मेरा आखिरी मैच विश्व कप फाइनल रहा। परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं क्योंकि इस टीम ने आखिरी सेकंड तक अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। अर्जेंटीना, मुझे विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।"

हाल ही में ओटामेंडी ने यूरोप में 16 साल का सफल करियर समाप्त करने के बाद अर्जेंटीना के दिग्गज क्लब रिवर प्लेट से जुड़ने का फैसला किया। यूरोप में उन्होंने पोर्टो, वेलेंसिया, मैनचेस्टर सिटी और बेनफिका जैसे बड़े क्लबों का प्रतिनिधित्व किया और कई यादगार सफलताएं हासिल कीं।

अपने मजबूत रक्षात्मक खेल, नेतृत्व क्षमता और जुझारू अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले ओटामेंडी को अर्जेंटीना फुटबॉल के सबसे सफल डिफेंडरों में गिना जाता है। उनके संन्यास के साथ अर्जेंटीना फुटबॉल के एक स्वर्णिम अध्याय का भी समापन हो गया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्री
अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके साथ ही 38 वर्षीय खिलाड़ी के 17 साल लंबे शानदार अ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News