Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अनिश्चितकाल के लिए मैदान से बाहर रहेंगे

मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) क्लब इंटर मियामी ने एक बयान में जानकारी दी कि 38 वर्षीय मेसी को यह चोट शनिवार को लीग्स कप के मुकाबले में नेकाक्सा (मेक्सिको) के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट से पहले लगी।

04 Aug 2025

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अनिश्चितकाल के लिए मैदान से बाहर रहेंगे

मियामी। इंटर मियामी के कप्तान और अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को दाहिने पैर में मांसपेशियों में चोट लगी है, जिसके कारण वह अनिश्चितकाल के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) क्लब इंटर मियामी ने एक बयान में जानकारी दी कि 38 वर्षीय मेसी को यह चोट शनिवार को लीग्स कप के मुकाबले में नेकाक्सा (मेक्सिको) के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट से पहले लगी। वह मैच की शुरुआत में ही 11वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए, हालांकि वह अपने पैरों पर चलकर लॉकर रूम पहुंचे। बयान में कहा गया, “मेसी की मांसपेशियों में तकलीफ की गंभीरता जानने के लिए उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। रिपोर्ट में दाहिनी जांघ में मामूली चोट की पुष्टि हुई है। उनकी वापसी का समय उनके इलाज और रिकवरी पर निर्भर करेगा।”

इसका मतलब है कि मेसी के मैदान पर लौटने को लेकर फिलहाल कोई निश्चित समय तय नहीं है। मेसी ने इस एमएलएस सीजन में 18 मैचों में 18 गोल और 9 असिस्ट किए हैं और वह लीग में संयुक्त रूप से टॉप स्कोरर हैं। मैच के अंतिम पलों में गोल कर मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट तक ले जाने वाले जोर्डी आल्बा ने कहा, “मेसी का चोटिल होकर बाहर जाना टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। पूरी टीम बेहद दुखी है।”

इंटर मियामी इस सीजन 22 में से 12 मैच जीत चुकी है और 42 अंकों के साथ ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में पांचवें स्थान पर है। टीम फिलाडेल्फिया से 8 अंक पीछे है, लेकिन उसके पास 3 मैच अतिरिक्त हैं।

अगर मेसी लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो यह इंटर मियामी के लिए लीग्स कप 2025 में बड़ा नुकसान हो सकता है, खासकर जब टीम 2023 में उनके आने के तुरंत बाद यह खिताब जीत चुकी है।

इंटर मियामी बुधवार को यूएनएएम पूमास के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगी। टीम ने अब तक पांच अंक जुटाकर नॉकआउट चरण में पहुंचने की मजबूत स्थिति बना ली है और यह जीत उन्हें सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचा सकती है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अनिश्चितकाल के लिए
मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) क्लब इंटर मियामी ने एक बयान में जानकारी दी कि 38 वर्षीय मेसी को यह चोट शनिवार को लीग्स कप के मुकाबले में नेकाक्सा (मेक्सिको) के खिलाफ पेन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News