Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

'धुरंधर' से अर्जुन रामपाल का पोस्टर रिलीज

रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने जहां फिल्म के प्रति रोमांच बढ़ाया था, वहीं अब अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों का जोश और भी दोगुना कर दिया है।

08 Nov 2025

'धुरंधर' से अर्जुन रामपाल का पोस्टर रिलीज

आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता है। रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने जहां फिल्म के प्रति रोमांच बढ़ाया था, वहीं अब अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों का जोश और भी दोगुना कर दिया है।

जारी किए गए पोस्टर में अर्जुन रामपाल एक खतरनाक और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं, छोटे बाल, लंबी दाढ़ी, काले सनग्लासेज, अंगूठी और सिगार के साथ उनका गुस्सैल लुक बेहद प्रभावशाली है। इस रूप में अर्जुन न सिर्फ डर पैदा करते हैं बल्कि रहस्यमयी भी लगते हैं। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें "एंजेल ऑफ डेथसी कहा और बताया कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होगा।

पोस्टर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस बार अर्जुन का स्क्रीन प्रेजेंस रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ सकता है। 'धुरंधर' को लिखा और निर्देशित किया है आदित्य धर ने, जो पहले 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें देशभक्ति, राजनीति और शक्ति संघर्ष का मेल देखने को मिलेगा।

'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स ने भव्य इवेंट की तैयारी की है, जिससे यह साफ है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर साबित हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर' से अर्जुन रामपाल का पोस्टर रिलीज
रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने जहां फिल्म के प्रति रोमांच बढ़ाया था, वहीं अब अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों का जोश और भी दोगुना कर दि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News