Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोलकाता में हथियार तस्करी गिरोह का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार तस्करी में लिप्त गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

20 Dec 2024

कोलकाता में हथियार तस्करी गिरोह का भांडाफोड़, दो गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार तस्करी में लिप्त गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के डीसी वी सोलेमन नेसा कुमार ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बेनियापुकुर थाना क्षेत्र के वैषाली गेस्ट हाउस में छापा मारा।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रहीश कुमार (31) और मीराज मलिक (44) के रूप में हुई है। रहीश कुमार गया, बिहार के अदरीचक गांव का निवासी है, जबकि मीराज मलिक पुलिस कॉलोनी, गया, बिहार में रहता है। डीसी एसटीएफ वी सोलेम नेसा कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों के कमरे से दो 9एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ये हथियार आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले थे। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में हथियार तस्करी गिरोह का भांडाफोड़
कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार तस्करी में लिप्त गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News