Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से गुलाब की नई किस्म लॉन्च, सेना ने दी मंजूरी

यह हाइब्रिड किस्म खड़गपुर के जकपुर स्थित पुष्पांजलि रोज गार्डन में विकसित की गई है। इसके सृजनकर्ता प्रनबीर माइती ने इससे पहले भी गुलाब की कई विशेष प्रजातियां विकसित की हैं, जिन्हें देश के महत्वपूर्ण स्थलों पर नामित किया गया है, जिनमें राष्ट्रपति भवन भी शामिल है।

14 Feb 2026

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से गुलाब की नई किस्म लॉन्च, सेना ने दी मंजूरी

खड़गपुर। पहलगाम घटना की बरसी से पहले सेना ने वेलेंटाइन वीक के दौरान एक खास लाल गुलाब की किस्म को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। यह नाम वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में रखा गया है।

यह हाइब्रिड किस्म खड़गपुर के जकपुर स्थित पुष्पांजलि रोज गार्डन में विकसित की गई है। इसके सृजनकर्ता प्रनबीर माइती ने इससे पहले भी गुलाब की कई विशेष प्रजातियां विकसित की हैं, जिन्हें देश के महत्वपूर्ण स्थलों पर नामित किया गया है, जिनमें राष्ट्रपति भवन भी शामिल है।

लाल और सुगंधित इस गुलाब में 30 से 35 पंखुड़ियां होती हैं। इसकी ऊंचाई 120 से 150 सेंटीमीटर तक होती है और यह साल भर खिलता है। यह किस्म रोग प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर है और इसे गमले या सीधे मिट्टी दोनों में लगाया जा सकता है।

शुक्रवार को पूर्वी कमान के ब्रिगेडियर सुधीर सोढ़ी समेत सेना के अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद फूल बाजार में इस नई किस्म का अनावरण किया। इसके बाद शनिवार से यह गुलाब बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

बताया गया कि प्रनबीर माइती ने पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर में ट्यूलिप गार्डन के समीप एक रोज गार्डन परियोजना की पहल की थी और वहां के मुख्यमंत्री कार्यालय से कई दौर की बातचीत भी की थी। हालांकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते यह परियोजना विलंबित हो गई।

बाद में माइती ने सेना से संपर्क किया, जिसके बाद विशेष गुलाब विकसित करने और उसे मिशन के नाम पर समर्पित करने का प्रस्ताव सामने आया। माइती और उनका परिवार तथा स्थानीय समुदाय इस पहल से जुड़े होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

माइती ने कहा, “हमने नई किस्म का गुलाब तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद इसे मिशन के नाम से जोड़ने का प्रस्ताव मिला। सेना की मौजूदगी में इसका अनावरण होना हमारे लिए गर्व की बात है। देशहित में एक फूल को समर्पित करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से गुलाब की नई किस्म लॉन्च, सेना ने द
यह हाइब्रिड किस्म खड़गपुर के जकपुर स्थित पुष्पांजलि रोज गार्डन में विकसित की गई है। इसके सृजनकर्ता प्रनबीर माइती ने इससे पहले भी गुलाब की कई विशेष प्रजातियां वि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News