Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

कोलकाता में सेना का वाहन पलटा, दो जवान घायल

पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना केवल फिसलन के कारण हुई या इसमें किसी अन्य वाहन की भी भूमिका रही

24 Feb 2026

कोलकाता में सेना का वाहन पलटा, दो जवान घायल

कोलकाता। महानगर के मा फ्लाइओवर पर मंगलवार सुबह बारिश के कारण फिसलन भरी सड़क पर सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो जवान घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि वाहन विपरीत दिशा की लेन में घुसने के बाद रेलिंग से टकराया और पलट गया। घटना के समय वाहन में तीन सैनिक सवार थे। इनमें से दो को चोटें आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पलटे वाहन से जवानों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन साइंस सिटी से पार्क सर्कस की ओर जा रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर पार कर फ्लाइओवर की दूसरी लेन में चला गया। मंगलवार तड़के से शहर में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही थी, जिससे सड़कें गीली और फिसलनभरी हो गई थीं। आशंका है कि इसी कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह चार बजे से कोलकाता तथा आसपास के जिलों में वर्षा शुरू हो गई थी।
पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना केवल फिसलन के कारण हुई या इसमें किसी अन्य वाहन की भी भूमिका रही। सेना ने भी दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए अलग से जांच शुरू की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मां फ्लाइओवर पर दोपहिया वाहनों की दुर्घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन भारी सैन्य वाहन के पलटने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए फ्लाइओवर पर यातायात बाधित रहा तथा आसपास की सड़कों पर भी असर पड़ा। बाद में यातायात पुलिस ने वाहन को हटाकर आवागमन सामान्य कर दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में सेना का वाहन पलटा, दो जवान घायल
पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना केवल फिसलन के कारण हुई या इसमें किसी अन्य वाहन की भी भूमिका रही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News