Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बैरकपुर के बाहुबली नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

अर्जुन सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि बैरकपुर एसीजेएम अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है

01 Apr 2025

 बैरकपुर के बाहुबली नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में बमबारी और गोलीकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पुलिस ने उन्हें तीन बार नोटिस भेजकर तलब किया था, लेकिन पेश न होने पर अदालत ने यह वारंट जारी किया।
अर्जुन सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि बैरकपुर एसीजेएम अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
बीते बुधवार भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 में अर्जुन सिंह के घर के सामने गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता सोमनाथ श्याम ने अर्जुन सिंह पर आरोप लगाया था। घटना की जांच के सिलसिले में पुलिस ने अर्जुन सिंह के घर पर छापेमारी कर कुछ वस्तुएं जब्त की थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे पेश नहीं हुए।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अर्जुन सिंह ने कोलकाता हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो जेल में उनकी हत्या हो सकती है। इसके बावजूद पुलिस ने मंगलवार को बैरकपुर अदालत में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बैरकपुर के बाहुबली नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारं
अर्जुन सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि बैरकपुर एसीजेएम अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News