Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

आर्सेनल के मैक्स डॉवमैन प्रीमियर लीग में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

16 साल और 73 दिन की उम्र में गोल करने वाले डॉवमैन ने एवर्टन के पूर्व स्ट्राइकर जेम्स वॉन का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वॉन ने 2005 में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ खेलते हुए 16 साल और 270 दिन की उम्र में गोल किया था। अब डॉवमैन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

15 Mar 2026

आर्सेनल के मैक्स डॉवमैन प्रीमियर लीग में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

लंदन (यूके)। आर्सेनल के युवा विंगर मैक्स डॉवमैन ने प्रीमियर लीग में इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शनिवार को एवर्टन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्सेनल की 2-0 की जीत के दौरान डॉवमैन ने स्टॉपेज टाइम में गोल कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

16 साल और 73 दिन की उम्र में गोल करने वाले डॉवमैन ने एवर्टन के पूर्व स्ट्राइकर जेम्स वॉन का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वॉन ने 2005 में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ खेलते हुए 16 साल और 270 दिन की उम्र में गोल किया था। अब डॉवमैन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

मुकाबले के अंतिम क्षणों में आया यह गोल आर्सेनल की जीत को पक्का करने वाला साबित हुआ। इस जीत के साथ टीम ने लीग तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। युवा खिलाड़ी के इस प्रदर्शन से क्लब के खिलाड़ी, स्टाफ और दर्शक सभी बेहद उत्साहित नजर आए।

मैच के बाद आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा ने डॉवमैन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह क्लब और खिलाड़ी दोनों के लिए बेहद खास पल है।

आर्टेटा ने कहा, “यह एक शानदार क्षण था। सभी खिलाड़ी और दर्शक खुशी से झूम रहे थे। यह एक खूबसूरत दिन है। इतनी कम उम्र में, इतने दबाव और उम्मीदों के बीच इस तरह का प्रदर्शन करना आसान नहीं होता।”

जब आर्टेटा से पूछा गया कि मैदान पर भेजने से पहले उन्होंने डॉवमैन से क्या कहा था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैंने उससे कहा था कि जाओ, अपना खेल खेलो और हमें मैच जिताओ।”

डॉवममैन का यह गोल न केवल उनके करियर की शानदार शुरुआत माना जा रहा है, बल्कि आर्सेनल के लिए भी भविष्य की बड़ी उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। फुटबॉल विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी कम उम्र में इस तरह का आत्मविश्वास और प्रदर्शन उन्हें आने वाले समय में प्रीमियर लीग का बड़ा सितारा बना सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आर्सेनल के मैक्स डॉवमैन प्रीमियर लीग में गोल करने वाले सबसे
16 साल और 73 दिन की उम्र में गोल करने वाले डॉवमैन ने एवर्टन के पूर्व स्ट्राइकर जेम्स वॉन का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वॉन ने 2005 में क्रिस्टल पैलेस के ख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News