Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

'हमारे बाद आपकी बारी आएगी', ममता ने वाम दलों को दिया एकजुट होने का संदेश

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने की साझा लड़ाई है

21 Jul 2026

'हमारे बाद आपकी बारी आएगी', ममता ने वाम दलों को दिया एकजुट होने का संदेश

कोलकाता। तृणमूल के भीतर जारी अंदरूनी घमासान और बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने 21 जुलाई शहीद दिवस के मंच से वाम दलों को एकजुटता का बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। भाजपा के खिलाफ व्यापक विपक्षी एकजुटता का आह्वान करते हुए ममता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि आज तृणमूल को कमजोर या समाप्त किया गया, तो उसके बाद अगला निशाना वाम दल ही होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने की साझा लड़ाई है।
अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने प्रख्यात वामपंथी रंगकर्मी चंदन सेन के एक बयान का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के क्षेत्रों में बन रहे माहौल पर चंदन सेन की चिंता वाजिब है और वे उनके इस विचार से पूरी तरह सहमत हैं कि अब सभी लोकतांत्रिक ताकतों को मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने याद दिलाया कि वे पहले भी रवींद्र जयंती के अवसर पर सभी विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने की अपील कर चुकी हैं। उन्होंने वाम दलों से कहा कि यदि वे अलग-अलग लड़ते रहे, तो अंतत: विरोधी सभी को एक-एक कर कमजोर कर देंगे।
हालांकि, अतीत में ममता की ऐसी अपीलों को वाम मोर्चे ने सिरे से खारिज कर दिया था। माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने पहले ही साफ कर दिया था कि भ्रष्टाचार और उगाही के आरोपों से घिरे लोगों के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। इसके बावजूद, 21 जुलाई के मंच से ममता द्वारा दोबारा बढ़ाया गया दोस्ती का हाथ इस बात का संकेत है कि बंगाल में नए राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने वाम दलों को दिया एकजुट होने का संदेश
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने की साझा लड़ाई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News