Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से अलग हुए आमिर खान, नए अभिनेता की तलाश शुरू

उद्योगपति अशनीर ग्रोवर के जीवन पर बनने वाली प्रस्तावित बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता आमिर खान अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले खबरें थीं कि आमिर फिल्म में अशनीर ग्रोवर की मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल मोदी संभालेंगे और श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

22 Jul 2026

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से अलग हुए आमिर खान, नए अभिनेता की तलाश शुरू

उद्योगपति अशनीर ग्रोवर के जीवन पर बनने वाली प्रस्तावित बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता आमिर खान अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इससे पहले खबरें थीं कि आमिर फिल्म में अशनीर ग्रोवर की मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल मोदी संभालेंगे और श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। अब आमिर के प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद निर्माताओं ने नए अभिनेता की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आमिर और निर्देशक राहुल मोदी के बीच फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर रचनात्मक मतभेद सामने आए। बताया जा रहा है कि आमिर ने स्क्रिप्ट पर भी काफी काम किया था और इसे अपनी दृष्टि के अनुसार बेहतर बनाने की कोशिश की, लेकिन दोनों के विचारों में सहमति नहीं बन सकी। इसी वजह से आमिर ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आमिर खान या फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि राहुल मोदी अब भी इस परियोजना से जुड़े हुए हैं और श्रद्धा कपूर भी फिल्म का हिस्सा बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा फिल्म में अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाने के साथ-साथ सह-निर्माता की भूमिका भी निभा सकती हैं। अब निर्माताओं की नजर एक युवा अभिनेता पर है, जो अशनीर ग्रोवर की भूमिका निभा सके। सूत्रों के अनुसार, इस किरदार के लिए कई कलाकारों से बातचीत जारी है और जल्द ही अंतिम नाम तय किया जा सकता है। दूसरी ओर, आमिर खान इन दिनों राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही '3 इडियट्स' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से अलग हुए आमिर खान, नए अभिनेता की त
उद्योगपति अशनीर ग्रोवर के जीवन पर बनने वाली प्रस्तावित बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता आमिर खान अब इस फिल्म का हिस्सा नही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News