Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

28 Jun 2026

 प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक खास समारोह में रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रतिष्ठित सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया।

यह सम्मान प्रधानमंत्री को उनकी ग्रीन लीडरशिप (पर्यावरण-अनुकूल नेतृत्व), विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने की कोशिशों और 'ब्लू इकोनॉमी' (समुद्री अर्थव्यवस्था), जलवायु कार्रवाई, समुद्री संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन और छोटे द्वीपीय विकासशील देशों की विकास संबंधी आकांक्षाओं को बढ़ावा देने की उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है। यह पहली बार है जब यह खास सम्मान दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मान, ऐसे समय में जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, उनकी खास दोस्ती को और मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

मंत्रालय के अनुसार यह सम्मान एक हरित ग्रह के प्रति प्रधानमंत्री की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। इसमें इंटरनेशनल सोलर अलायंस, मिशन लाइफ़ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), 'एक पेड़ माँ के नाम', इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस आदि शामिल हैं। यह सम्मान टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री को मिले ऐसे सम्मानों की कड़ी में सबसे नया है। इससे पहले उन्हें एफएओ का एग्रीकोला मेडल, सियोल शांति पुरस्कार और यूएन का 'चैंपियन ऑफ द अर्थ' पुरस्कार मिल चुका है।

मंत्रालय का कहना है कि यह सम्मान इस बात को रेखांकित करता है कि सेशेल्स, क्षमता निर्माण, पर्यावरण संबंधी कार्रवाई, टिकाऊ विकास की पहलों और हिंद महासागर क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में भारत की बढ़ती भूमिका को एक भरोसेमंद साझेदार के तौर पर कितना महत्व देता है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी को अब तक 34 देश अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन
यह सम्मान प्रधानमंत्री को उनकी ग्रीन लीडरशिप (पर्यावरण-अनुकूल नेतृत्व), विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने की कोशिशों और 'ब्लू इकोनॉमी' (समुद्री अर्थव्यवस्था





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News