Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

विधानसभा में खाली कुर्सियां देख भड़के स्पीकर

'माननीयों की नई चीजें सीखने में रुचि ही खत्म हो गई'

23 Jul 2026

विधानसभा में खाली कुर्सियां देख भड़के स्पीकर

कोलकाता। बंगाल विधानसभा में पर्यटन विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान विधायकों की कम उपस्थिति और उनके उदासीन रवैये पर स्पीकर रथींद्र बोस ने खुलकर अपनी गहरी नाराजगी जताई है। सदन में खाली पड़ी कुर्सियों को देखकर उन्होंने जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि विधानसभा के कई सदस्य केवल अपना भाषण देने आते हैं तथा बोलते ही तुरंत बाहर चले जाते हैं। दूसरों के विचार और महत्वपूर्ण बातों को सुनने में अब किसी की कोई दिलचस्पी नहीं दिखती है।
स्पीकर रथींद्र बोस ने विधायकों की इस प्रवृत्ति पर तंज कसते हुए कहा कि हर विधायक चाहता है कि जब वह सदन में बोले, तो बाकी सभी सदस्य उसे ध्यान से सुनें। लेकिन विडंबना यह है कि खुद अपनी बात रखने के बाद वही सदस्य किसी अन्य विधायक का भाषण सुनने के लिए सदन में रुकना भी मुनासिब नहीं समझते। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सदन में ऐसे कई अनुभवी सदस्य हैं जिनकी चर्चाओं और अनुभवों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि जनप्रतिनिधियों में नई चीजें सीखने की रुचि ही पूरी तरह से खत्म होती जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम सचमुच अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों को ठीक से निभा पा रहे हैं?
रथींद्र बोस ने इस बात पर भी कड़ा ऐतराज जताया कि पर्यटन विभाग के बजट पर लंबा-चौड़ा भाषण देने वाले प्रमुख वक्ता भी संबंधित मंत्री का जवाब सुनने के समय सदन से नदारद थे। उन्होंने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि जनप्रतिनिधियों का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया बिल्कुल भी उचित नहीं है। स्पीकर ने सभी विधायकों से अपील की कि वे विधानसभा की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने के लिए पूरी कार्यवाही के दौरान सक्रिय रूप से उपस्थित रहें तथा केवल अपना भाषण देकर सदन छोडऩे की इस गलत परंपरा से परहेज करें।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा में खाली कुर्सियां देख भड़के स्पीकर
'माननीयों की नई चीजें सीखने में रुचि ही खत्म हो गई'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News