Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

जांच के दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा डिजिटल अभिलेख बरामद किए हैं, जिन्हें आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है

26 Jun 2026

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सहयोगी मॉड्यूल से जुड़े आतंकी षड्यंत्र मामले में 11 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह आरोपपत्र असम के गुवाहाटी स्थित विशेष न्यायालय में भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रस्तुत किया गया है।
एनआईए आज सुबह जारी बयान के अनुसार, जांच में सामने आया है कि इमाम महमूदर काफिला नामक संगठन, जिसे जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश का एक स्वरूप बताया गया है, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर राज्यों विशेषकर असम और त्रिपुरा में अपने आतंकी विचारों और नेटवर्क का विस्तार करने की साजिश रच रहा था।
जांच एजेंसी के मुताबिक, इस षड्यंत्र के तहत संगठन की कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार, युवाओं का उग्रपंथीकरण तथा भारत में संगठन का नेटवर्क मजबूत करने की कोशिश की जा रही थी। जांच में यह भी पता चला कि इमाम महमूद हबीबुल्लाह, जो जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश का वरिष्ठ सदस्य है, ने भारतीय क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से इमाम महमूदर काफिला की स्थापना की थी।
एनआईए के अनुसार, आरोपित गुप्त बैठकों, मजहबी वैचारिक कार्यक्रमों, कट्टरपंथी साहित्य के प्रसार तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए भारत विरोधी प्रचार में शामिल थे। साथ ही वे संगठन के नेतृत्व के प्रति निष्ठा बढ़ाने और नए लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। आरोपपत्र में शामिल प्रमुख आरोपितों में नसीमुद्दीन को असम में और जागिर मियां को त्रिपुरा में संगठन की गतिविधियों का प्रमुख संचालक बताया गया है।
जांच के दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा डिजिटल अभिलेख बरामद किए हैं, जिन्हें आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
जांच के दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा डिजिटल अभिलेख बरामद किए हैं, जिन्हें आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News