Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

जिस पार्टी में जा रहे हैं, वही डूब रही है : दिलीप

उन्होंने तृणमूल नेता कुनाल घोष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल सुर्खियों में बने रहने की राजनीति कर रहे हैं

26 Jul 2026

जिस पार्टी में जा रहे हैं, वही डूब रही है : दिलीप

कोलकाता। धर्मतल्ला में नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में निकाले गए छात्र मार्च के दौरान हुई हिंसा और पत्रकारों पर हुए हमलों को लेकर बंगाल सरकार का कड़ा रुख लगातार जारी है। राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने रविवार को स्पष्ट किया कि छात्र आंदोलन के नाम पर जिस तरह अराजकता फैलाई गई, उसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि दोषियों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण कानून (गुंडा एक्ट) के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 
मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि धर्मल्ला में छात्र आंदोलन की आड़ में पुलिस, पत्रकारों और आम जनता पर हमला किया गया, जिसे किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में स्पष्ट कहा है कि जिन्होंने कानून हाथ में लिया है, उनके खिलाफ गुंडा नियंत्रण कानून के तहत कार्रवाई होगी। गिरफ्तारियां शुरू हो चुकी हैं और आगे भी जारी रहेंगी। पश्चिम बंगाल में अब ऐसी अराजकता कतई नहीं चलने दी जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उचित और आवश्यक निर्णय लिया। सरकार ने लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों से संवाद स्थापित किया और समस्या के समाधान के लिए लगातार बैठकें कर उचित कदम उठाए। दिलीप घोष ने हिंसा में शामिल तत्वों की आलोचना करते हुए कहा कि यह वास्तविक छात्रों का आंदोलन नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश और उपद्रव था। उन्होंने तृणमूल नेता कुनाल घोष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल सुर्खियों में बने रहने की राजनीति कर रहे हैं। 
इसके साथ ही, उन्होंने नाम लिए बिना विपक्षी नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि इतने बड़े नेता हैं कि जिस पार्टी में जाते हैं, वही पार्टी डूब जाती है। अब छात्र आंदोलन का सहारा लेकर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं करेगी और हिंसा फैलाने वालों पर निष्पक्षता से कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जिस पार्टी में जा रहे हैं, वही डूब रही है : दिलीप
उन्होंने तृणमूल नेता कुनाल घोष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल सुर्खियों में बने रहने की राजनीति कर रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News