Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पाकिस्तान जेल में बंद पश्चिम बंगाल के मछुआरे की मौत

पाइकबाड़ गांव निवासी स्वप्न राणा मछली पकड़ने के दौरान अनजाने में जल सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। उन्हें पाकिस्तान की समुद्री पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। करीब दो वर्ष तक बंदी रहने के बाद अचानक उनके निधन की सूचना परिवार तक पहुंची।

30 Nov 2025

पाकिस्तान जेल में बंद पश्चिम बंगाल के मछुआरे की मौत

पूर्व मेदिनीपुर। पाकिस्तान की जेल में पश्चिम बंगाल के एक मछुआरे की मौत हो गई है। मछुआरा का नाम स्वप्न राणा है और वह पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पाइकबाड़ गांव का रहने वाला था। मछुआरे की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है। मृतक का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

पाइकबाड़ गांव निवासी स्वप्न राणा मछली पकड़ने के दौरान अनजाने में जल सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। उन्हें पाकिस्तान की समुद्री पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। करीब दो वर्ष तक बंदी रहने के बाद अचानक उनके निधन की सूचना परिवार तक पहुंची।

मछुआरे के निधन की सूचना आधिकारिक रूप से परिवार को जिला प्रशासन ने दी। जिला प्रशासन ने बताया कि सरकार के स्तर पर मछुआरे का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है, ताकि यथासंभव जल्द से जल्द पार्थिव शरीर को भारत लाया जा सके।

परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वप्न राणा की मौत का कारण अब तक साफ नहीं है। बंदी स्थिति में उन्हें कैसी चिकित्सा, सुरक्षा या व्यवहार मिला, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी कारण उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पूर्व मेदिनीपुर जिला मछुआरा विकास समिति के अध्यक्ष अमीन सोहेल ने स्वप्न राणा के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा है कि स्वप्न राणा हमारे मछुआरा समाज का एक सदस्य था। परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे। प्रशासन के साथ समन्वय कर हर तरह की मदद करेंगे।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2025 को पाकिस्तान ने विदेशी कैदियों की जो सूची भारत सरकार को भेजी, उसमें हमने स्वप्न को पहचाना। अचानक दो दिन पहले भारत सरकार ने जिलाशासक के माध्यम से उसके निधन की सूचना भेजी।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाकिस्तान जेल में बंद पश्चिम बंगाल के मछुआरे की मौत
पाइकबाड़ गांव निवासी स्वप्न राणा मछली पकड़ने के दौरान अनजाने में जल सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। उन्हें पाकिस्तान की समुद्री पुलिस ने हिरासत में ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News