Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अरुणाचल : भूस्खलन में बही कार में सवार सभी सात लोगों के शव बरामद

यह दुर्घटना शुक्रवार की देर शाम एक कार के भूस्खलन में बह जाने और गहरी खाई में गिर जाने से एक गर्भवती महिला और दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

31 May 2025

अरुणाचल : भूस्खलन में बही कार में सवार सभी सात लोगों के शव बरामद

सेप्पा (अरुणाचल)। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिला के बाना-सेप्पा सड़क पर हुए दुखद हादसे में सभी सात शवों को शनिवार बरामद कर लिया गया। यह दुर्घटना शुक्रवार की देर शाम एक कार के भूस्खलन में बह जाने और गहरी खाई में गिर जाने से एक गर्भवती महिला और दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया है कि लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन के दौरान वाहन में सवार दो परिवारों के लोग हादसे का शिकार हो गये। सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। पीड़ितों में शंकर अका, जिन्हें संजू बादी के नाम से भी जाना जाता है (32), उनकी पत्नी तसुम बादी, उनकी बेटी कचुंग बादी (5), बेटा निचा बादी (2) के अलावा एक गर्भवती महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 13 के बाना और सेप्पा के बीच शुक्रवार देर शाम को हुए भूस्खलन में वाहन बह गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक परिवार के सात लोग ब्रेजा कार से बाना से सेप्पा जा रहा थे। लगातार बारिश के कारण हुए कार भूस्खलन की चपेट में आ गयी। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचावकार्य चलाते हुए सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

गृह मंत्री मामा नातुंग ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक बयान में कहा, "बाना और सेप्पा के बीच एनएच-13 पर हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।" विधायक ने नागरिकों से मानसून के मौसम में सतर्क रहने और रात के समय यात्रा करने से बचने का आग्रह किया, खासकर भूस्खलन वाले क्षेत्रों में। "मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे सतर्क रहें और रात में यात्रा करने से बचें। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अरुणाचल : भूस्खलन में बही कार में सवार सभी सात लोगों के शव ब
यह दुर्घटना शुक्रवार की देर शाम एक कार के भूस्खलन में बह जाने और गहरी खाई में गिर जाने से एक गर्भवती महिला और दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News