Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

मेसी कार्यक्रम विवाद में मामले में पुलिस के समक्ष फिर हाजिर हुए अरूप विश्वास

उन्होंने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण ने पश्चिम बंगाल के फुटबॉल प्रेमियों को शर्मिंदा किया और राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंचाया

22 Jun 2026

मेसी कार्यक्रम विवाद में मामले में पुलिस के समक्ष फिर हाजिर हुए अरूप विश्वास

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता अरूप विश्वास सोमवार को फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कार्यक्रम में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में दूसरी बार बिधाननगर पुलिस के समक्ष पेश हुए।
अरूप विश्वास इससे पहले तीन समन की अनदेखी कर चुके हैं और पहली बार बीते बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पेश हुए थे।
यह मामला कार्यक्रम आयोजक शतद्रु दत्त द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। दत्ता ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष 13 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल कार्यक्रम में अरूप विश्वास टिकटों की कालाबाज़ारी, जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी देने में शामिल थे।
शिकायत के आधार पर 17 मई को धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शतद्रु दत्त ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के लगभग 22 हजार टिकटों की कालाबाज़ारी की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अरूप विश्वास ने खेल मंत्री के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आयोजन पर अनुचित प्रभाव डाला।
कार्यक्रम के समापन के बाद दर्शकों के एक वर्ग ने कथित तौर पर स्टेडियम के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की थी। उनका आरोप था कि टिकट के लिए हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद वे लियोनेल मेस्सी की एक झलक तक नहीं देख सके, क्योंकि मैदान पर प्रभावशाली लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर रखा था।
दत्त को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और जमानत मिलने से पहले उन्हें 37 दिन हिरासत में बिताने पड़े थे। रिहा होने के बाद उन्होंने कई बार अरूप विश्वास पर कार्यक्रम की विफलता और आयोजकों को हुए वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया।
वहीं, हाल ही में नियुक्त खेल मंत्री इंद्रनील खान ने भी मेसी के कार्यक्रम में गंभीर कुप्रबंधन के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण ने पश्चिम बंगाल के फुटबॉल प्रेमियों को शर्मिंदा किया और राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंचाया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेसी विवाद में मामले में पुलिस के समक्ष फिर हाजिर अरूप
उन्होंने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण ने पश्चिम बंगाल के फुटबॉल प्रेमियों को शर्मिंदा किया और राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंचाया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News