Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

अरूप विश्वास ने बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर किया तृणमूल के बैंक खाते से लेनदेन रोकने का अनुरोध

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अरूप विश्वास के इस पत्र से तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद और गहरा सकता है

18 Jun 2026

अरूप विश्वास ने बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर किया तृणमूल के बैंक खाते से लेनदेन रोकने का अनुरोध

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूप विश्वास ने पार्टी के बैंक खाते से किसी भी प्रकार के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक निजी बैंक की सेंट्रल प्लाजा शाखा के प्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने स्वयं को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का कोषाध्यक्ष बताया है और पार्टी खाते की सुरक्षा के मद्देनजर लेनदेन रोकने का अनुरोध किया है।
हालांकि अरूप विश्वास के इस कदम को लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस की पांच जून को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में शुभाशीष चक्रवर्ती को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष घोषित किया गया था। ऐसे में अरूप विश्वास द्वारा कोषाध्यक्ष के रूप में बैंक को पत्र भेजने के अधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, अरूप विश्वास के पत्र पर 16 जून की तिथि अंकित है। पत्र में उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के भीतर वर्तमान में अस्थिर स्थिति बनी हुई है। उन्होंने लिखा है कि संसदीय दल और विधायक दल में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा पार्टी के चुनाव चिह्न और कोष पर नियंत्रण को लेकर भी जटिलता पैदा हो गई है।
पत्र में बैंक प्रबंधन से अनुरोध किया गया है कि विवाद की स्थिति स्पष्ट होने तक पार्टी के बैंक खाते से सभी प्रकार के लेनदेन पर रोक लगाई जाए, ताकि पार्टी निधि सुरक्षित रह सके और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की आशंका न रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अरूप विश्वास के इस पत्र से तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद और गहरा सकता है। साथ ही, पार्टी के वित्तीय अधिकारों और वैधानिक प्रतिनिधित्व को लेकर नया विवाद भी खड़ा होने की संभावना है।
पार्टी नेतृत्व की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अरूप विश्वास के इस कदम ने तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अरूप ने किया तृणमूल के बैंक खाते से लेनदेन रोकने का अनुरोध
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अरूप विश्वास के इस पत्र से तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे संगठनात्मक विवाद और गहरा सकता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News