Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

आसनसोल : जनसभा में गरजी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

किसी भी मतदाता का अधिकार छीने नहीं जाने दिया जाएगा

12 Apr 2026

आसनसोल : जनसभा में गरजी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

आसनसोल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रविवार को आसनसोल के एडीडीए मैदान में आयोजित विशाल जनसभा से चुनावी बिगुल फूंक दिया। भीषण गर्मी के बावजूद भारी भीड़ की मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। मुख्यमंत्री ने जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों के कुल नौ उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
सभा में आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट के उम्मीदवार मलय घटक, आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट के तापस बनर्जी, पांडवेश्वर से नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, जामुड़िया से हरेराम सिंह और कुल्टी से अभिजीत घटक समेत कई उम्मीदवार और जिला नेतृत्व मंच पर मौजूद रहे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पार्टी सत्ता में बनी रही तो केंद्रीय एजेंसियों के डर से आम लोगों को परेशान किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के जरिए राज्य के लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की कोशिश की गई। इस मुद्दे को उन्होंने अदालत तक ले जाने का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में नाम दोबारा जुड़वाए गए हैं। किसी भी मतदाता का अधिकार छीने नहीं जाने दिया जाएगा।
एनआरसी और मतदाता सूची के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए स्पष्ट कहा कि बंगाल में किसी भी कीमत पर एनआरसी लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और उद्योगों की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा भीड़ जुटाने के लिए पैसे का इस्तेमाल करती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस जनसंपर्क और पदयात्रा के जरिए जनता तक पहुंचती है। सभा के दौरान ममता बनर्जी ने सामाजिक एकता का संदेश देते हुए विभिन्न धार्मिक उद्घोष किए और सभी समुदायों के बीच भाईचारे पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बंगाल की पहचान उसकी विविधता और सौहार्द है, जिसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। औद्योगिक विकास के मुद्दे पर उन्होंने आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र को एक बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने नए उद्योगों के जरिए रोजगार बढ़ाने, धंसान प्रभावित इलाकों के लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही राज्य सरकार की सामाजिक योजनाओं को जारी रखने का भरोसा दिलाया।
अंत में ममता बनर्जी ने जोरदार राजनीतिक संदेश देते हुए कहा कि बंगाल चुनाव के बाद हम दिल्ली जाएंगे और वे राष्ट्रीय स्तर पर भी बदलाव की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने “मां, माटी, मानुष” के नारे के साथ लोगों से एकजुट होकर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आसनसोल : जनसभा में ममता केंद्र सरकार पर साधा निशाना
किसी भी मतदाता का अधिकार छीने नहीं जाने दिया जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News