Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आसनसोल : नाका चेकिंग के दौरान विदेशी करेंसी बरामद

इसी क्रम में झारखंड और बिहार से आने वाले वाहनों और बसों की भी जांच की जा रही है

28 Mar 2026

आसनसोल : नाका चेकिंग के दौरान विदेशी करेंसी बरामद

आसनसोल। आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कालीपहाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान एक कार से विदेशी मुद्रा और नकदी बरामद की। पुलिस सूत्रों के अनुसार (WB 12D/7000) नंबर की कार, जो कि कोलकाता से आसनसोल की ओर आ रही थी, को संदेह के आधार पर रोका गया।
तलाशी के दौरान कार चालक के पास से चार हजार अमेरिकी डॉलर, चार हजार दीनार और लगभग डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। मैरून रंग की हुंडई कार में सवार चालक से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह आसनसोल में किसी के पास आया था या यहां से झारखण्ड की ओर जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल साउथ थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिम बर्दवान जिला झारखंड से सटा होने के कारण संवेदनशील माना जाता है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट
क्षेत्र के विभिन्न नाकों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में झारखंड और बिहार से आने वाले वाहनों और बसों की भी जांच की जा रही है। गुरुवार को भी नाका चेकिंग के दौरान दो बसों से लगभग 12 किलो गांजा और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आसनसोल : नाका चेकिंग के दौरान विदेशी करेंसी बरामद
इसी क्रम में झारखंड और बिहार से आने वाले वाहनों और बसों की भी जांच की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News