Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एशेज टेस्ट: कमिंस और लियोन के आगे इंग्लैंड बेबस, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

एशेज टेस्ट: कमिंस और लियोन के आगे इंग्लैंड बेबस, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

18 Dec 2025

एशेज टेस्ट: कमिंस और लियोन के आगे इंग्लैंड बेबस, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

एडिलेड। कप्तान पैट कमिंस (3/54) और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन (2/51) की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के 8 विकेट केवल 213 पर गिरा दिए। इंग्लैंड अब ऑस्ट्रेलिया से 158 रन पीछे है।

दूसरे दिन सुबह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 371 रन पर समेटते हुए अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। दिन की शुरुआत में मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने अपनी रात की साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर को 326/8 से 344 तक पहुंचाया। स्टार्क ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने उनकी 54 रन की पारी का अंत किया। आर्चर ने लियोन का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना तीसरा पांच विकेट हॉल सहित कुल चौथा फाइफर पूरा किया।

जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत सकारात्मक रही, लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने आठवें ओवर में जैक क्रॉली को आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नाथन लियोन ने अपने पहले ही ओवर में ओली पोप और बेन डकेट को लगातार दो गेंदों पर आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। इस दौरान लियोन ने ग्लेन मैक्ग्राथ (563 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का कीर्तिमान भी रच दिया।

जो रूट और हैरी ब्रूक ने कुछ देर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कमिंस ने रूट को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक ने संघर्ष दिखाया, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। ब्रूक 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टोक्स 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिन के खेल में अंपायरिंग और स्निको तकनीक को लेकर भी विवाद देखने को मिला। जेमी स्मिथ के दो फैसलों पर सवाल उठे, जिससे इंग्लैंड के खेमे में नाराजगी दिखी। मिचेल स्टार्क ने स्टंप माइक पर स्निको तकनीक की आलोचना करते हुए इसे ‘सबसे खराब तकनीक’ तक कह दिया।

स्कॉट बोलैंड ने विल जैक्स और ब्रायडन कार्स को सस्ते में आउट कर इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ा दीं। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड 213/8 रन बना सका।

अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें तीसरे दिन इंग्लैंड को जल्दी समेटकर बड़ी बढ़त हासिल करने पर होंगी।

संक्षिप्त स्कोर:

इंग्लैंड 213/8 (हैरी ब्रूक 45, बेन स्टोक्स 45*; पैट कमिंस 3/54, नाथन लियोन 2/51)

ऑस्ट्रेलिया 371 (एलेक्स कैरी 106, उस्मान ख्वाजा 82, मिचेल स्टार्क 54; जोफ्रा आर्चर 5/53)

इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 158 रन पीछे
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशेज टेस्ट: कमिंस और लियोन के आगे इंग्लैंड बेबस, दूसरे दिन ऑ
एशेज टेस्ट: कमिंस और लियोन के आगे इंग्लैंड बेबस, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News