Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उप्र के संभल में एएसआई टीम तीसरे दिन भी सर्वे में डटी

टीम शनिवार को प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची थी और वहां करीब 30 मिनट तक रुककर हर बिंदु की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए।

22 Dec 2024

उप्र के संभल में एएसआई टीम तीसरे दिन भी सर्वे में डटी

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की चार सदस्यीय टीम का सर्वे कार्य रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है। लखनऊ से आई एएसआई की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को संभल में छह तीर्थ स्थलों और 20 कुओं का सर्वे किया था।

टीम शनिवार को प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची थी और वहां करीब 30 मिनट तक रुककर हर बिंदु की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। टीम ने यहां गुंबद और अन्य संरचनाओं की ऐतिहासिकता का पता लगाने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। बीते दिनों जनपद में चलाये गए अति​क्रमण अभियान के दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाके में शिव मंदिर और बंद कुएं मिले थे। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र लिखकर जिले के प्राचीन तीर्थ स्थलों और कुओं का निरीक्षण कराने की मांग की थी।

एएसआई की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को संभल में कुल 19 कुओं और पांच तीर्थ स्थलों का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और वहां परिसर में बने कुएं की कार्बन डेटिंग के लिए नमूने भी लिए। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया था कि टीम मंदिर और कुएं के काल का पता लगाने का प्रयास कर रही है। निरीक्षण के दौरान टीम के विशेषज्ञों ने गुंबद और अन्य संरचनाओं की फोटो और वीडियोग्राफी की, ताकि उनकी ऐतिहासिकता का पता चल सके।

गौरतलब है कि संभल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व काफी अधिक है। इसका संबंध कल्कि अवतार से है। कृष्ण कूप और कल्कि विष्णु मंदिर जैसे स्थान यहां की प्राचीन धरोहरों में शामिल हैं। एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर इन स्थलों के संरक्षण और पुनर्निर्माण की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इससे न सिर्फ इन स्थलों का ऐतिहासिक महत्व उजागर होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के संभल में एएसआई टीम तीसरे दिन भी सर्वे में डटी
टीम शनिवार को प्राचीन कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची थी और वहां करीब 30 मिनट तक रुककर हर बिंदु की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News