Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भाला फेंक में सचिन यादव ने जीता रजत, अरशद नदीम को स्वर्ण

सचिन यादव लंबे समय तक मेडल की दौड़ से बाहर थे, लेकिन अंतिम दो प्रयासों में उन्होंने बाज़ी पलट दी। उन्होंने 83.03 मीटर और 85.16 मीटर के दमदार थ्रो कर सीधे दूसरे स्थान पर छलांग लगा दी और रजत पदक अपने नाम किया।

31 May 2025

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भाला फेंक में सचिन यादव ने जीता रजत, अरशद नदीम को स्वर्ण

गुमी। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट सचिन यादव ने शनिवार को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा और दविंदर सिंह कांग जैसे दिग्गजों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

आखिरी दो थ्रो ने बदल दी तस्वी

सचिन यादव लंबे समय तक मेडल की दौड़ से बाहर थे, लेकिन अंतिम दो प्रयासों में उन्होंने बाज़ी पलट दी। उन्होंने 83.03 मीटर और 85.16 मीटर के दमदार थ्रो कर सीधे दूसरे स्थान पर छलांग लगा दी और रजत पदक अपने नाम किया।

पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम ने जीता स्वर्

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने प्रतियोगिता में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास से लय पकड़ी और 86.40 मीटर का जबरदस्त थ्रो करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। उन्होंने आखिरी थ्रो में भी अपने प्रदर्शन को बेहतर किया।

भारत के एक और भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 82.57 मीटर की थ्रो के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ हासिल किया और पांचवें स्थान पर रहे। हालांकि, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्वालिफाई करने के लिए 85.50 मीटर की थ्रो अनिवार्य है, जो सचिन और यशवीर दोनों से थोड़ी दूर रह गई।

किसान परिवार से निकला सितार

उत्तर प्रदेश के बागपत के पास खेकड़ा गांव के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सचिन यादव की यह थ्रो उनके करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ रही। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 84.39 मीटर का था।

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस प्रतियोगिता से किनारा कर डायमंड लीग पर फोकस करने का निर्णय लिया। उन्होंने हाल ही में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की दूरी पार कर इतिहास रचा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भाला फेंक में सचिन यादव ने जीता
सचिन यादव लंबे समय तक मेडल की दौड़ से बाहर थे, लेकिन अंतिम दो प्रयासों में उन्होंने बाज़ी पलट दी। उन्होंने 83.03 मीटर और 85.16 मीटर के दमदार थ्रो कर सीधे दूसरे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News