Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एशियन लीजेंड्स लीग सीजन-2 का आगाज 2 जून से होगा, केन्या करेगा मेजबानी

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर में की जाएगी, ताकि क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर अपने पसंदीदा पूर्व खिलाड़ियों को मैदान पर देख सकें

21 May 2026

एशियन लीजेंड्स लीग सीजन-2 का आगाज 2 जून से होगा, केन्या करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का गुरुवार को आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 2 जून से केन्या के नैरोबी स्थित जिमखाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।
पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद इस बार लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों, कड़ी प्रतिस्पर्धा और वैश्विक क्रिकेट प्रशंसकों का खास आकर्षण देखने को मिलेगा।
टी-20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले होंगे। इसमें एशिया के कई पूर्व और संन्यास ले चुके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह टूर्नामेंट तेजी से लोकप्रिय हुआ है और इसे “रिटायर्ड प्लेयर्स एशिया कप” के नाम से भी जाना जा रहा है।
टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण 6 जून को होने वाला भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा, जिसमें इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में खास उत्साह है।
एशियन लीजेंड्स लीग सीजन-2 में देश आधारित फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाया गया है। इस बार इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स जैसी टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजकों के अनुसार, लीग में केवल एशियाई देशों की टीमें ही भाग लेंगी, जिससे यह टूर्नामेंट एशियाई क्रिकेट की विरासत, जुनून और ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता का बड़ा मंच बनेगा।
इस सीजन में कई प्रसिद्ध पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के खेलने की संभावना है। इनमें थिसारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, ऋषि धवन, मोहित शर्मा, असगर अफगान, दानुष्का गुणाथिलका, नमन ओझा और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर में की जाएगी, ताकि क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर अपने पसंदीदा पूर्व खिलाड़ियों को मैदान पर देख सकें।
दिग्गज खिलाड़ियों, रोमांचक मुकाबलों और एशियाई क्रिकेट की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता के साथ एशियन लीजेंड्स लीग सीजन-2 को इस साल के सबसे बड़े और मनोरंजक लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशियन लीजेंड्स लीग सीजन-2 का आगाज 2 जून से होगा
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर में की जाएगी, ताकि क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर अपने पसंदीदा पूर्व खिलाड़ियों को मैदान पर देख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News