Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री पद की शपथ

लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए असम मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार में 12 एनडीए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के साथ 19 सदस्यीय प्रस्तावित मंत्रिमंडल में अब तक 17 पदों को भर दिया गया है।

05 Jun 2026

असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री पद की शपथ

गुवाहाटी। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए असम मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार में 12 एनडीए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के साथ 19 सदस्यीय प्रस्तावित मंत्रिमंडल में अब तक 17 पदों को भर दिया गया है।

नवनियुक्त मंत्रियों में 11 विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं, जबकि एक विधायक सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) से हैं। ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में डॉ. रणोज पेगू, अश्विनी राय सरकार, विश्वजीत दैमारी, पीयूष हजारिका, अशोक सिंघल, कृष्णेंदु पाल, नीलिमा देवी, जयंत मल्ल बरुवा, कौशिक राय, बिमल बोरा, सुशांत बरगोहाईं और केशव महंत शामिल हैं। इनमें केशव महंत एकमात्र अगप विधायक हैं, जबकि शेष सभी भाजपा से संबंधित हैं।

उल्लेखनीय है कि शपथ लेने वाले मंत्रियों में चार को पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। वहीं, सहयोगी दल असम गण परिषद से अब मंत्रिमंडल में दो प्रतिनिधि अतुल बोरा और केशव महंत शामिल हैं। इसी प्रकार, एनडीए के एक अन्य सहयोगी दल बीपीएफ का प्रतिनिधित्व चरण बोरो कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 12 विधायकों को ने ली मंत्री प
लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए असम मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली सरकार में 12 एनडीए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News