Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

असम के राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को दो चरणों में विस चुनाव कराने का दिया सुझाव

राजनीतिक दल जहां राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, वहीं चुनाव आयोग भी चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

17 Feb 2026

असम के राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को दो चरणों में विस चुनाव कराने का दिया सुझाव

गुवाहाटी। असम के राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को दो चरणों में विधान सभा(विस) चुनाव कराने का सुझाव दिया है। राज्य में विधान सभा कराने को लेकर चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंची है।

राजनीतिक दल जहां राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, वहीं चुनाव आयोग भी चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

चुनाव आयोग के साथ मंगलवार को हुई बैठक में अधिकांश राजनीतिक दलों ने चुनाव एक ही चरण में या अधिकतम दो चरणों में कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव की तारीखों को बिहु उत्सव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित करने की मांग भी रखी। राजनीतिक दलों ने असम में चुनावी रूल्स की विशेष समीक्षा (स्पेशल रिविजन) के आयोजन की सराहना की। उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी दिए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त (ईसी) डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त (ईसी) डॉ. विवेक जोशी, सीईओ असम और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज गुवाहाटी के होटल रेडिशन ब्लू में राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठकें आयोजित हुई। चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर उनके परामर्श और सुझावों को सुना।

चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक में शामिल राष्ट्रीय पार्टियों में आम आदमी पार्टी (आआपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शामिल हैं। राज्यस्तरीय दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), असम गण परिषद (अगप), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) आदि प्रमुख हैं।

बैठक में अधिकांश राजनीतिक दलों ने चुनाव एक ही चरण में या अधिकतम दो चरणों में कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव की तारीखों को बिहु उत्सव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित करने की मांग भी रखी। राजनीतिक दलों ने असम में चुनावी रूल्स की विशेष समीक्षा (स्पेशल रिविजन) के आयोजन की सराहना की। उन्होंने राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी दिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम के राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को दो चरणों में विस चुनाव
राजनीतिक दल जहां राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं, वहीं चुनाव आयोग भी चुनाव को सुचारू रूप से





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News