Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा उपचुनाव : छ: सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इन उपचुनावों में जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे उनमें कूचबिहार जिले का सिताई, अलीपुरद्वार का मदारीहाट, बांकुरा का तालडांगर, पश्चिम मेदिनीपुर का मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ और नैहाटी शामिल हैं।

12 Nov 2024

विधानसभा उपचुनाव : छ:  सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कड़ी निगरानी में और सौ प्रतिशत वेबकास्टिंग के तहत कराया जाएगा।

इन उपचुनावों में जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे उनमें कूचबिहार जिले का सिताई, अलीपुरद्वार का मदारीहाट, बांकुरा का तालडांगर, पश्चिम मेदिनीपुर का मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ और नैहाटी शामिल हैं। इन सभी सीटों पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यहां के पूर्व विधायक इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में, मदारीहाट को छोड़कर अन्य पांच सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी, जबकि मदारीहाट में भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे थे।

इस बार के उपचुनावों के लिए 108 कंपनी सीएपीएफ की तैनाती की गई है, जो कि पहले तैनात की गई 89 कंपनियों से काफी अधिक है। तैनात बलों में 40 कंपनियां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), 29 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), 12 कंपनियां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), 14 कंपनियां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और 13 कंपनियां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) शामिल हैं।

इन सीटों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस बार उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, वाम मोर्चा और उसके सहयोगी तथा कांग्रेस के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि 2016 से वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था नहीं रही है। वाम मोर्चा ने सिताई, मदारीहाट, मेदिनीपुर और तालडांगर में उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि हरोआ सीट पर ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) और नैहाटी में दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाले सीपीआई (एम-एल) को समर्थन दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्षी दलों के बीच मतों के तीन-तरफा बंटवारे का लाभ तृणमूल कांग्रेस को मिल सकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के अंतिम समय में कहा कि अगर उनकी पार्टी के उम्मीदवार सभी छह सीटों से जीतते हैं, तो इससे राज्य में विकास की गति बढ़ेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा उपचुनाव : छ: सीटों पर मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े
इन उपचुनावों में जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे उनमें कूचबिहार जिले का सिताई, अलीपुरद्वार का मदारीहाट, बांकुरा का तालडांगर, पश्चिम मेदिनीपुर का मेदिन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News