Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

विस चुनाव 2026 : नामांकन से पहले शुभेंदु अधिकारी पहुंचे हाई कोर्ट, अपने खिलाफ दर्ज मामलों की पूरी सूची मांगी

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार नामांकन के समय प्रत्याशियों को फार्म-26 के तहत शपथपत्र दाखिल करना होता है

19 Mar 2026

विस चुनाव 2026 : नामांकन से पहले शुभेंदु अधिकारी पहुंचे हाई कोर्ट, अपने खिलाफ दर्ज मामलों की पूरी सूची मांगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने नामांकन दाखिल करने से पहले अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी पाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।
भाजपा नेता इस बार भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया से पहले चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, अपने हलफनामे में सही जानकारी देने के लिए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है।
अपनी याचिका में अधिकारी ने कहा है कि पुलिस उनके खिलाफ दर्ज कुल मामलों की स्पष्ट और अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं करा रही है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार नामांकन के समय प्रत्याशियों को फार्म-26 के तहत शपथपत्र दाखिल करना होता है।
इस शपथपत्र में सभी लंबित आपराधिक मामलों का विवरण और व्यक्तिगत जानकारी देना अनिवार्य होता है। स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्होंने अदालत से इस मामले में निर्देश देने की मांग की है। इस याचिका पर सप्ताह के अंत में सुनवाई होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने आदेश दिया था कि अदालत की अनुमति के बिना उनके खिलाफ कोई नया प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाएगा।
हालांकि 24 अक्टूबर 2025 को न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता ने इस अंतरिम राहत को समाप्त कर दिया था और कहा था कि इस तरह की सुरक्षा अनिश्चितकाल तक जारी नहीं रह सकती। अदालत ने 15 मामलों को निराधार या राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए उन्हें खारिज भी कर दिया था।
इसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में उनके काफिले पर कथित हमले के मामले में एक नया केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उच्च न्यायालय ने उन्हें 19 फरवरी 2026 तक अंतरिम राहत दी थी।
इन परिस्थितियों को देखते हुए शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया है ताकि नामांकन दाखिल करने से पहले उनके खिलाफ लंबित सभी मामलों की पूरी और अद्यतन जानकारी मिल सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नामांकन से पहले शुभेंदु अधिकारी पहुंचे हाई कोर्ट
चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार नामांकन के समय प्रत्याशियों को फार्म-26 के तहत शपथपत्र दाखिल करना होता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News