Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

विस चुनाव-2026: निर्वाचन आयोग ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर यह बदलाव आयोग की सख्ती और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

17 Mar 2026

विस चुनाव-2026: निर्वाचन आयोग ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। आयोग ने यह कदम निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा 17 मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद इन अधिकारियों को नए पदों पर तत्काल प्रभाव से तैनात करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार को 18 मार्च सुबह 11 बजे तक सभी अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की अनुपालन रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।
तबादला किए गए अधिकारियों में पुष्पा को बारासात पुलिस जिला का पुलिस अधीक्षक, जसप्रीत सिंह को कूचबिहार, सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम, राकेश सिंह को इस्लामपुर पुलिस जिला, कुमार सनी राज को हुगली ग्रामीण और इशानी पाल को डायमंड हार्बर पुलिस जिला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा सचिन के को मुर्शिदाबाद पुलिस जिला, अलकनंदा भौवाल को बसीरहाट पुलिस जिला, अनुपम सिंह को मालदा, अंगशुमान साहा को पूर्व मेदिनीपुर, येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव को कोलकाता के सेंट्रल डिवीजन का उपायुक्त, सुरिंदर सिंह को जंगीपुर तथा पापिया सुल्ताना को पश्चिम मेदिनीपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर यह बदलाव आयोग की सख्ती और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निर्वाचन आयोग ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर यह बदलाव आयोग की सख्ती और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News