Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलजी की आज पावन जयंती है। अटलजी का विराट व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के विकास में उन्होंने अपन जीवन समर्पित किया। प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की बधाई।

25 Dec 2025

अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की 101वीं जयंती पर लोक भवन स्थित अटल प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलजी की आज पावन जयंती है। अटलजी का विराट व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के विकास में उन्होंने अपन जीवन समर्पित किया। प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की बधाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। अटलजी ने उत्तर प्रदेश से संसद में कई बार प्रतिनिधित्व किया है। लखनऊ से ही प्रतिनिधित्व करते हुए अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास को नये विजन के साथ आगे बढ़ाने का काम किया था। यह वर्ष विशेष है। अटलजी की जन्मशती महोत्सव का आयोजन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ, उनकी कविताओं के काव्य पाठ के साथ, उनके लेखन, पत्रकारिता, संसद और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भाषण पर आधारित अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

योगी ने कहा कि यह उप्र के लिए गौरव की बात है कि अटलजी की पैतृक भूमि आगरा जनपद के बटेश्वर में है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भी कानपुर जनपद से पूरी की। सार्वजनिक जीवन को भी बलरामपुर जिले से प्रारम्भ किया। देश की संसद में सर्वाधिक समय तक उप्र का प्रतिनिधित्व किया। उनका विराट व्यक्तित्व देशवासियों को नयी प्रेरणा प्रदान करता है। योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अटलजी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए विशाल प्रवाह को निरंतरता देने के लिए लखनऊ में एक राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण किया गया है जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से राष्ट्र को समर्पित होना है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलजी की आज पावन जयंती है। अटलजी का विराट व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र के विकास में उन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News