Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

राजनीतिक ट्रैक पर उतरीं एथलीट स्वप्ना बर्मन, तृणमूल कांग्रेस में हुईं शामिल

स्वप्ना बर्मन 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जमीनी संघर्ष और कार्यशैली से प्रेरित होकर उन्होंने राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया है।

27 Feb 2026

राजनीतिक ट्रैक पर उतरीं एथलीट स्वप्ना बर्मन, तृणमूल कांग्रेस में हुईं शामिल

कोलकाता। प्रसिद्ध एथलीट और अंतरराष्ट्रीय हेप्टाथलॉन खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन ने शुक्रवार काे आधिकारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उनका खेल जगत से राजनीति में प्रवेश एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

स्वप्ना बर्मन 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जमीनी संघर्ष और कार्यशैली से प्रेरित होकर उन्होंने राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया है।

तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में राज्य के मंत्री ब्रात्य बसु और चंद्रिमा भट्टाचार्य ने उनका स्वागत किया। ब्रात्य बसु, जो एक जाने-माने नाटककार और अभिनेता भी हैं, ने स्वप्ना बर्मन की वास्तविक उपलब्धियों की तुलना चर्चित खेल फिल्मों से करते हुए उत्साहपूर्वक कहा, “चक दे स्वप्ना।”

तृणमूल भवन में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद स्वप्ना बर्मन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कई तरह के विकास कार्यों ने मुझे बहुत प्रेरित किया है। आज, मैं उनके काम में शामिल होने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हूं। स्वपना बर्मन का पार्टी में आना इसी बात का संकेत है।

पिछले कुछ समय से यह अफवाह थी कि स्वप्ना बर्मन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगी। साथ ही वह उम्मीदवार भी होंगी। स्वप्ना ने उन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

गौरतलब है कि, स्वप्ना बर्मन के सियासी ट्रैक पर उतरने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। पिछले जनवरी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी का दौरा किया था और वहां 'महाकाल महातीर्थ' की आधारशिला रखी थी। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वप्ना का खास स्वागत किया था। मंच पर उनकी लंबी बातचीत ने राजनीतिक गलियारों में उनका ध्यान खींचा था। तब से ही ऐसी अफवाह थीं कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलीट राजनीतिक ट्रैक पर उतरने जा रही है।

वहीं, इस संबंध में राजनीतिक जानकाराें का कहना है कि उतर बंगाल में सिलीगुढ़ी के शाही परिवार की वंशज स्वप्ना के आने से आने वाले चुनावों में डूआर्स और उतर बंगाल के बड़े इलाकों में सत्तारुढ़ पार्टी को और ज़्यादा लाभ मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजनीतिक ट्रैक पर उतरीं एथलीट स्वप्ना बर्मन, तृणमूल कांग्रेस
स्वप्ना बर्मन 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने कह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News