आतिशी के साथ आज 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। आतिशी को मनीष सिसोदिया की करीबी माना जाता है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पिछले साल 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री बनाया गया था।
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पहली बार दक्षिणी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक बनीं आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की सत्ता संभाल चुकी हैं। आतिशी के साथ आज 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। आतिशी को मनीष सिसोदिया की करीबी माना जाता है। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पिछले साल 9 मार्च 2023 को पहली बार मंत्री बनाया गया था।