Please wait

आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

आआपा नेता आतिशी रविवार सुबह राजनिवास पहुंचकर और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा साैंप दिया। आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।

09 Feb 2025

 आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रविवार काे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा को भी भंग कर दिया है।

आआपा नेता आतिशी रविवार सुबह राजनिवास पहुंचकर और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा साैंप दिया। आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। वे दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री थीं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रही चुकी हैं। इसी बीच उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की विधानसभा को भी भंग कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 फरवरी को हुई थी। इस चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत मिला है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव आआपा काे भारी झटका लगा है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी काे केवल 22 सीटें ही मिली है। भाजपा ने अपनी जीत के बाद सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
आआपा नेता आतिशी रविवार सुबह राजनिवास पहुंचकर और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलीं और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा साैंप दिया। आतिशी पिछले साल 21 सितंबर को दिल्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News