Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

दांतन में भाजपा की रैली पर हमला, 54 घायल

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से दांतन इलाके में रोड शो निकाला जा रहा था। इसी दौरान आंतला गांव के पास अचानक दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। घटना के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कुछ मोटरसाइकिलों में आग भी लगा दी गई।

22 Apr 2026

दांतन में भाजपा की रैली पर हमला, 54 घायल

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को हिंसक झड़प की घटना हुई। मोहनपुर थाना क्षेत्र के आंतला गांव में भाजपा की रैली पर कथित हमले के बाद दोनों पक्षों के कुल 54 लोग घायल हो गए। घायलों में भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार जाना भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से दांतन इलाके में रोड शो निकाला जा रहा था। इसी दौरान आंतला गांव के पास अचानक दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। घटना के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कुछ मोटरसाइकिलों में आग भी लगा दी गई। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहनपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन भी किया।

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने चुनाव में हार की आशंका से सुनियोजित हमला किया। भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार जाना ने आरोप लगाया कि रैली के दौरान 50–60 लोगों ने रॉड, बांस और लाठियों से हमला किया। उनका दावा है कि कुछ हमलावरों के पास आग्नेयास्त्र भी थे। उन्होंने कहा कि जब वह अपने कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए वाहन से उतरे, तब उन पर भी हमला किया गया।

मंगलवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के दांतन से उम्मीदवार मानिक माइती ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा समर्थक इलाके में दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे थे, जिसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर घायल होने का नाटक करने का आरोप भी लगाया।

मंगलवार रात जिले की पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना प्रेस वार्ता कर बताया कि दोपहर में एक राजनीतिक कार्यक्रम के लिए केवल दो वाहनों की अनुमति दी गई थी, लेकिन रैली में छह वाहन और लगभग 80–85 मोटरसाइकिल शामिल थे। जब यह रैली बेलदा से मोहनपुर थाना क्षेत्र में पहुंची, तब आंतला गांव में दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में करीब 25–30 वाहनों में तोड़फोड़ हुई और दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि कुल 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अब तक 16 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

बुधवार सुबह इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। नाका चेकिंग और अतिरिक्त सीसीटीवी की भी व्यवस्था की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दांतन में भाजपा की रैली पर हमला, 54 घायल
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से दांतन इलाके में रोड शो निकाला जा रहा था। इसी दौरान आंतला गांव के पास अचानक दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। घटना के दौरान क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News