Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

चोपड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार की रैली पर हमला, इलाके में तनाव

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है

14 Apr 2026

चोपड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार की रैली पर हमला, इलाके में तनाव

उत्तर दिनाजपुर। जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार जाकिर अबेदिन की चुनावी रैली पर हमले के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना मंगलवार को मझियाली ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुई है।
बताया जा रहा है कि जब विश्वासटोली गांव से गुजरते समय उम्मीदवार के काफिले और बाइक रैली पर अचानक ईंट-पत्थर फेंके गए। इस हमले में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर आईसी केशव बड़ाल भारी पुलिस बल और केंद्रीय बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
इधर, आरोपित तृणमूल कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उम्मीदवार जाकिर अबेदिन और ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नसीर उद्दीन गांव में ही धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस उम्मीदवार जाकिर अबेदिन का आरोप है कि अनुमति लेकर शांतिपूर्ण रैली निकाली जा रही थी, तभी तृणमूल समर्थित असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चोपड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार की रैली पर हमला
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News