Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

आस्था पर प्रहार: मां की स्वर्ण जिह्वा और मुकुट ले उड़े चोर

साखेर बाजार के प्राचीन शिवकाली मंदिर में भीषण चोरी

25 Jan 2026

आस्था पर प्रहार: मां की स्वर्ण जिह्वा और मुकुट ले उड़े चोर

कोलकाता। साखेर बाजार इलाके में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र प्राचीन शिवकाली मंदिर को बीती रात शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने न केवल मंदिर के ताले तोड़े, बल्कि मां काली की प्रतिमा से सोने की जीभ, मुकुट और दान पेटी में जमा नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और श्रद्धालुओं के बीच भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी और कुछ स्थानीय श्रद्धालु नित्य पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। जब वे गर्भगृह के भीतर दाखिल हुए, तो मां काली की प्रतिमा निर्वस्त्र प्राय थी; उनके शरीर से सोने की जिह्वा और कीमती मुकुट गायब थे। मंदिर के कोने में रखी भारी-भरकम प्रणामी पेटी भी टूटी हुई मिली, जिससे अज्ञात बदमाशों ने सारी नकदी निकाल ली थी। घटना की खबर बिजली की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मंदिर और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चोरी की यह वारदात किसी पेशेवर गिरोह का काम हो सकती है, जिन्हें मंदिर के रास्तों और सुरक्षा की पहले से जानकारी थी। मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं है, बल्कि हमारी आस्था और अटूट विश्वास पर प्रहार है। शिवकाली मंदिर इस इलाके की सांस्कृतिक धरोहर है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और चोरी गए आभूषण बरामद किए जाएं। इस वारदात ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। निवासियों का आरोप है कि रात के समय पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधी बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन ने मंदिर समिति की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आस्था पर प्रहार: मां की स्वर्ण जिह्वा और मुकुट ले उड़े चोर
साखेर बाजार के प्राचीन शिवकाली मंदिर में भीषण चोरी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News