Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टी20 टीम घोषित, कमिंस-हेजलवुड-डेविड को मिला आराम

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जाने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण चुना है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज माहली बीर्डमैन और सिडनी सिक्सर्स के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है।

19 Jan 2026

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टी20 टीम घोषित, कमिंस-हेजलवुड-डेविड को मिला आराम

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान दौरे के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। चोट से जूझ रहे कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को इस दौरे से आराम दिया गया है, ताकि वे आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकें।

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जाने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण चुना है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज माहली बीर्डमैन और सिडनी सिक्सर्स के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन इससे पहले भारत दौरे के दौरान वे व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं।

ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ भी पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के दावेदार हैं। हाल के बिग बैश सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन को इसका इनाम मिला है। रेनशॉ ने पिछले दो बीबीएल सीजन में 604 रन बनाए हैं और उनका औसत 35.53 रहा है।

जैक एडवर्ड्स इस समय सिडनी सिक्सर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने मौजूदा बिग बैश में 15 विकेट झटके हैं। वहीं 20 वर्षीय माहली बीर्डमैन ने अपने पहले फुल बीबीएल सीजन में 8 विकेट लेकर पर्थ स्कॉर्चर्स को शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

बीबीएल 15 के फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ी टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पाकिस्तान में टीम से जुड़ेंगे।

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा,“यह सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका है जो चयन की दहलीज पर हैं। साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप ग्रुप के साथ अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।”

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीनों टी20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 29 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को खेले जाएंगे। इस दौरे पर जाने वाले 17 में से 10 खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया को भरोसा है कि जोश हेजलवुड (हैमस्ट्रिंग और एचिलीज चोट) और टिम डेविड (हैमस्ट्रिंग) टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे। वहीं पैट कमिंस की पीठ की चोट से उबरने को लेकर टीम प्रबंधन धैर्य बरत रहा है और उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के आखिरी चरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलेगा, जबकि सुपर-8 में पहुंचने पर टीम भारत का रुख करेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, माहली बीर्डमैन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टी20 टीम घोष
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जाने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण चुना है। बिग बैश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News