Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, लाबुशेन की वापसी, स्मिथ होंगे कप्तान

कॉनस्टास को वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया है। अनकैप्ड बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को उनके स्थान पर मौका मिला है, जिन्होंने शेफील्ड शील्ड सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए तीन अर्धशतक लगाए हैं।

05 Nov 2025

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, लाबुशेन की वापसी, स्मिथ होंगे कप्तान

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। युवा ओपनर सैम कॉनस्टास को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की टीम में वापसी हुई है।

कॉनस्टास को वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया है। अनकैप्ड बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को उनके स्थान पर मौका मिला है, जिन्होंने शेफील्ड शील्ड सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए तीन अर्धशतक लगाए हैं। लाबुशेन ने घरेलू सीजन में अब तक पांच शतक जड़कर शानदार फॉर्म में वापसी की है, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से टेस्ट टीम में शामिल किया है।

चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, “हमारे पास 15 में से 14 खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के चौथे राउंड में खेल रहे हैं। कैमरन ग्रीन गेंदबाजी में वापसी कर रहे हैं, जिससे हमें और जानकारी मिलेगी।”

मिचेल मार्श को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि टीम के कोच और चयनकर्ता एंड्रू मैकडॉनल्ड ने हाल में उनका समर्थन किया था। पैट कमिंस की पीठ की चोट के कारण स्टीव स्मिथ पहले टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह मैच 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

पहले एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, बो वेबस्टर, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी, जेक वेदराल्ड, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, ब्रेंडन डॉगेट।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, लाबुशेन की वा
कॉनस्टास को वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया है। अनकैप्ड बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को उनके स्थान पर मौका मिला है, जिन्होंने शेफील्ड शील





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News