Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

विश्व कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की ‘कवर’ भूमिका पर दी सफाई

2009 के बाद यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ सकी। टीम को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 11वें स्थान पर मौजूद जिम्बाब्वे से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी, जबकि श्रीलंका के खिलाफ भी वह पूरी तरह पिछड़ गई।

19 Feb 2026

विश्व कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की ‘कवर’ भूमिका पर दी सफाई

मेलबर्न। टी-20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम चयन को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बीच टीम के चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने स्टीव स्मिथ की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्हें केवल 'कवर' के रूप में टीम में शामिल किया गया था।

2009 के बाद यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ सकी। टीम को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 11वें स्थान पर मौजूद जिम्बाब्वे से चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी, जबकि श्रीलंका के खिलाफ भी वह पूरी तरह पिछड़ गई। इस निराशाजनक अभियान के बाद ऑस्ट्रेलिया में टीम चयन पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

स्टीव स्मिथ को शुरुआत में टीम में शामिल नहीं किया गया था, जिससे विवाद और बढ़ गया। बाद में उन्हें मिशेल मार्श के कवर के तौर पर बुलाया गया, जो ग्रोइन चोट के कारण शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद जोश हेज़लवुड के चोटिल होने पर स्मिथ को प्रतिस्थापन के रूप में जोड़ा गया। हालांकि, मार्श की वापसी के बाद स्मिथ को अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला।

टोनी डोडेमेड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, “हम स्मिथ को मुख्य रूप से शीर्ष क्रम के लिए कवर के रूप में देखते हैं और उनकी भूमिका वही थी। तीसरे मैच में मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी।”

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में मार्श और ट्रैविस हेड ने 8.2 ओवर में 104 रन की तेज साझेदारी की, लेकिन बाकी बल्लेबाज उस लय को आगे नहीं बढ़ा सके और टीम 181 रन पर सिमट गई। पूरे टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज शीर्ष 30 रन बनाने वालों में शामिल नहीं है। मैट रेनशॉ टीम के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन उन्हें श्रीलंका मैच में बाहर कर दिया गया।

टीम के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण ने भी प्रदर्शन को प्रभावित किया, क्योंकि पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और संन्यास ले चुके मिशेल स्टार्क की अनुपस्थिति महसूस की गई।

पूर्व खिलाड़ी मार्क वॉ ने स्टीव स्मिथ को शुरुआत में टीम में शामिल न करने को 'अपमान' बताया। उन्होंने कहा कि चयन संबंधी गलतियों और चोटों ने अभियान को शुरू से ही प्रभावित किया। वहीं मैथ्यू हेडन और ग्लेन मैक्ग्रा ने भी कैमरन ग्रीन को प्राथमिकता देने के फैसले पर सवाल उठाए।

डोडेमेड ने स्वीकार किया कि टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और ओमान के खिलाफ अंतिम मैच के बाद पूरे अभियान की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विश्व कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की ‘
2009 के बाद यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दौर से आगे नहीं बढ़ सकी। टीम को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 11वें स्थान पर मौजूद जिम्बाब्वे से चौंकाने वाली हार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News