Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कप्तान हीली के वापस होने की उम्मीद

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को इंदौर में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट के मेजबान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उसके पास कुछ बहुमूल्य समय है।

26 Oct 2025

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कप्तान हीली के वापस होने की उम्मीद

नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को चोटिल कप्तान एलिसा हीली की वापसी की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को इंदौर में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट के मेजबान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उसके पास कुछ बहुमूल्य समय है। ये अतिरिक्त दिन हीली को अपनी पिंडली की चोट से उबरने का मौका देंगे। ऐसे में आस्ट्रेलियाई कोच शेली निश्चेके को उम्मीद है कि तब तक उनकी कप्तान खेलने के लिए फिट हो जाएंगी।

आईसीसी के अनुसार निश्चेके ने कहा कि रात वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी, लेकिन उसका मूल्यांकन जारी रहेगा। ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि हम सेमीफाइनल के लिए आशान्वित हैं, लेकिन उससे पहले अभी कुछ दिन हैं। हमें फिर भी उम्मीद है और जैसे-जैसे मैच नजदीक आएगा, उसका मूल्यांकन जारी रहेगा।'

ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लीग चरण के दौरान भारत पर तीन विकेट से जीत दर्ज की थी , जिसमें हीली ने 142 रनों की शानदार पारी खेली थी।

भारत को नवी मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल में घरेलू दर्शकों से उत्साहवर्धन की उम्मीद होगी। आस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह स्थान कोई नया नहीं है, क्योंकि पिछले वर्ष की शुरूआत में उन्होंने हरमनप्रीत कौर की टीम को इसी स्थान पर 2-1 से टी-20 श्रृंखला में हराया था।

एलिसा हिली की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रही ताहलिया मैकग्राथ ने कहा, ‘‘हमने उस मैदान पर और भारत के खिलाफ काफी मैच खेले हैं।’’ उन्होंने कहा कि "यह एक नॉकआउट गेम है, आपको तैयार रहना होगा। उल्लेखनीय है कि नेट प्रैक्टिस के दौरान एलिसा हीली को इंजरी हो गई थी। उनकी अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्राथ कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कप्ता
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को इंदौर में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट के मेजबान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News