Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

वनडे विश्व कप 2027 के लिए कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड पर ऑस्ट्रेलिया का भरोसा कायम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम प्रबंधन ने 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपने अनुभवी तेज गेंदबाजों- पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पर पूरा भरोसा जताया है। फिटनेस और लगातार क्रिकेट के दबाव के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि यह तिकड़ी विश्व कप तक पूरी तरह फिट और शानदार फॉर्म में रहेगी।

25 May 2026

वनडे विश्व कप 2027 के लिए कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड पर ऑस्ट्रेलिया का भरोसा कायम

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम प्रबंधन ने 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपने अनुभवी तेज गेंदबाजों- पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पर पूरा भरोसा जताया है। फिटनेस और लगातार क्रिकेट के दबाव के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि यह तिकड़ी विश्व कप तक पूरी तरह फिट और शानदार फॉर्म में रहेगी।

तीनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की शृंखलाओं से आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि तीनों खिलाड़ी इन दौरों के लिए उपलब्ध थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने लंबे कार्यक्रम और खिलाड़ियों के कार्यभार को देखते हुए उन्हें विश्राम देने का फैसला किया।

मैकडोनाल्ड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, “लोग केवल मौजूदा मुकाबलों को देखते हैं और पूछते हैं कि खिलाड़ी क्यों नहीं खेल रहे हैं, लेकिन यदि आप 2027 विश्व कप तक का पूरा कार्यक्रम देखें, तो यह उनके शरीर को तैयार करने और उन्हें फिट बनाए रखने का सबसे महत्वपूर्ण समय है। हमारी योजना है कि तीनों खिलाड़ी 2027 विश्व कप में खेलें।”

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र को देखते हुए उन्हें फिट रखना आसान नहीं होगा। फिलहाल स्टार्क 36, हेजलवुड 35 और कमिंस 33 वर्ष के हैं।

मुख्य कोच ने कहा ,“हमारी सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इन तेज गेंदबाजों को लगातार क्रिकेट के बीच कैसे फिट रखा जाए। मेडिकल और खेल विज्ञान विभाग इस पर लगातार काम कर रहा है।”

मैकडोनाल्ड ने यह भी साफ किया कि खिलाड़ी अपनी इच्छा से शृंखलाएं नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि खिलाड़ी खुद तय करते हैं कि कौन सी शृंखला खेलनी है। ये फैसले भविष्य के कार्यक्रम और फिटनेस को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। खिलाड़ी खेलना चाहते हैं, लेकिन हमें लगता है कि अभी आराम देना बेहतर है।”

तीनों तेज गेंदबाज आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आए। पैट कमिंस पीठ की चोट से उबरने के बाद लौटे थे, जबकि जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलिस की चोट से परेशान रहे। मिशेल स्टार्क का अभियान दिल्ली कैपिटल्स के बाहर होने के साथ समाप्त हो गया।

मैकडोनाल्ड ने बताया कि पैट कमिंस की वापसी के बाद एकदिवसीय टीम की कप्तानी फिर उन्हीं को सौंपी जाएगी। फिलहाल उनकी गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श कप्तानी संभाल रहे हैं।

टिम डेविड की वनडे टीम में वापसी पर भी नजर

ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की वनडे टीम में वापसी पर भी विचार कर रहा है। टिम डेविड ने आखिरी बार सितंबर 2023 में वनडे मुकाबला खेला था।

मैकडोनाल्ड ने कहा, “हम इस विकल्प पर विचार कर रहे हैं। यदि टिम डेविड भविष्य में वनडे क्रिकेट खेलने की इच्छा जताते हैं, तो वह टीम की योजनाओं का हिस्सा बन सकते हैं।”

ग्लेन मैक्सवेल के वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया को निचले क्रम में एक मजबूत फिनिशर की तलाश है और टिम डेविड को उस भूमिका के लिए अहम विकल्प माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वनडे विश्व कप 2027 के लिए कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड पर ऑस्ट्रेलि
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम प्रबंधन ने 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपने अनुभवी तेज गेंदबाजों- पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पर पूरा भरोसा जता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News