Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन : लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में, आयुष शेट्टी को सीधी गेम में हराया

शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवें वरीय लक्ष्य ने आयुष को 23-21, 21-11 से मात दी।

21 Nov 2025

ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन : लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में, आयुष शेट्टी को सीधी गेम में हराया

सिडनी। ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुष शेट्टी को सीधे गेम में हराकर पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवें वरीय लक्ष्य ने आयुष को 23-21, 21-11 से मात दी।

पहले गेम में आयुष शेट्टी ने लक्ष्य को कड़ी चुनौती दी। लक्ष्य 6-9 से पीछे थे, लेकिन लगातार चार अंक जीतकर 13-10 की बढ़त हासिल की। इसके बाद गेम में कई उतार-चढ़ाव हुए, आयुष ने स्कोर 21-21 तक बराबर किया, लेकिन लक्ष्य ने निर्णायक पॉइंट लेते हुए गेम अपने नाम किया।

दूसरा गेम लक्ष्य के नाम एकतरफा रहा। उन्होंने शुरू में ही 6-1 की बढ़त बनाई, जो बाद में 15-7 हो गई और आयुष शेट्टी की चुनौती पूरी तरह कमजोर पड़ गई। मुकाबला 53 मिनट तक चला।

सेमीफाइनल में लक्ष्य का सामना चीनी-ताइपे के दूसरे वरीय चाउ तिएन चेन से होगा।

तिएन चेन, जो विश्व रैंकिंग में नंबर 9 पर हैं और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता हैं, उन्होंने फरहान अल्वी को 13-21, 23-21, 21-16 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इसी टूर्नामेंट में अल्वी ने भारतीय दिग्गज एच.एस. प्रणय को हराया था।

पुरुष एकल में भारत की आखिरी उम्मीद

लक्ष्य सेन अब पुरुष एकल वर्ग में भारत की एकमात्र उम्मीद हैं, क्योंकि प्रणय और किदांबी श्रीकांत गुरुवार को शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए थे।

सात्विक-चिराग की नजरें भी सेमीफाइनल पर

भारत की शीर्ष वरीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी क्वार्टर फाइनल में उतरेगी। उन्होंने चीनी ताइपे की जोड़ी सु चिंग हेंग और वू गुआन शुन को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी। अब उनका सामना पांचवीं वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहेबुल फिकरी से होगा।

लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय चुनौती को जीवंत रखा है, और अब सबकी निगाहें उनके सेमीफाइनल मुकाबले पर होंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन : लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में, आयुष शे
शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवें वरीय लक्ष्य ने आयुष को 23-21, 21-11 से मात दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News